Jaunpur news शाहगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

शाहगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
शाहगंज (जौनपुर)।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को सपा नगर कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभर चुके हैं। उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है और युवाओं के बीच खासा लोकप्रियता हासिल की है।
उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने में व्यस्त है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर विकास और भाईचारे की सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, मकसूद हसन, पंकज गुप्ता, अखिलेश यादव, बच्चू लाला, परवेज, फैजान, वकील अहमद, जय किशन, शिव प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, छेदीलाल वर्मा, शेखर साहू, मनोज अग्रहरि सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करने की बात कही।
