शाहगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचा कारतूस के साथ मोटर साइकिल चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार-

Share


थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचा कारतूस के साथ मोटर साइकिल चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार-
श्री अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज मय हमराह के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास से प्राप्त सूचना पर हिन्द सिनेमा के पास कस्बा शाहगंज में मु0अ0सं0-50/2022 धारा-379 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर से संबंधित अभि0 अवनीश पुत्र सुरेन्द्र नि0 कराई थाना अखण्डनगर जिला सुल्तानपुर के पास बहद ग्राम कोहडा थाना शाहगंज से एक तमंचा मय एक कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-54/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पताः-
1.अवनीश पुत्र सुरेन्द्र नि0 कराई थाना अखण्डनगर जिला सुल्तानपुर ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 50/2022 धारा 379 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 54/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1.एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1.श्री सुधीर कुमार आर्य,प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 श्री जयप्रकाश यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.हे0कां0 राजकुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4.कां0 बिकेश चौहान थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
5.का0 रामप्रवेश यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
6.का0 मुरलीधर यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

About Author