शाहगंज पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर
थाना शाहगंज पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.02.2022 को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय जौनपुर के आदेश दिनांक 17.02.2022 द्वारा जिलाबदर घोषित व्यक्ति नैमुदीन कुरैशी पुत्र नसीर कुरैशी नि0 बडागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर वापस थाना क्षेत्र में आ रहा है कि उक्त सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त नैमुदीम कुरैशी उपरोक्त को नहर पुलिया के पास बहद ग्राम कोहडा थाना शाहगंज से एक तमंचा मय कारतूस के 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/2022 धारा 10 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम तथा मु0अ0सं0 54/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पताः-
1.नैमुदीन कुरैशी पुत्र नसीर कुरैशी नि0 बडागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0-145/2018 धारा-3/5ए/8 गो0 निवारण अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-53/2022 धारा-10 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम।
3.मु0अ0सं0-54/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
- श्री सुधीर कुमार आर्य, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 श्री जयप्रकाश यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.हे0कां0 राजकुमार यादव, कां0 बिकेश चौहान, का0 रामप्रवेश यादव, का0 मुरलीधर यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।