Jaunpur news गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती शौर्य व महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:-राकेश मौर्य

गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती शौर्य व महिला सशक्तिकरण की प्रतीक:-राकेश मौर्य
461वें बलिदान दिवस पर उनके शौर्य का किया स्मरण
जौनपुर।
Jaunpur news समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को नईगंज स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय बैठक आयोजित की गई।
जिसमें गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर उनके शौर्य का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के किले में राजा कीरत सिंह और उनकी पत्नी कमलावती के घर हुआ था।
राजा संग्रामशाह और उनके पुत्र दलपत शाह, राजा कीरत सिंह की पुत्री वीरांगना दुर्गावती के सौंदर्य, शिष्टता, मधुरता और पराक्रम से बहुत प्रभावित होकर विवाह कर दिया।
नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के उत्थान के लिए भी आदर्श प्रस्तुत करते हुए अपने शौर्य एवं पराक्रम के लिए भी जानी जाती हैं।
आज के ही दिन रानी दुर्गावती जी ने दुश्मनों से लड़ते हुए मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
ऐसी महान शासिका के बताए मार्ग पर चलकर ही 2027 में सामंती ताकतों को पराजित किया जा सकता है।
गोष्ठी को पूर्व विधायक श्रद्धा यादव,पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जयंती यादव, राजन यादव, प्रमोद कुमार गोंड, राजपति गोंड, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, श्यामनारायण बिंद ने संबोधित करते हुए रानी दुर्गावती जी का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर मुख्य रूप से राहुल त्रिपाठी, दिनेश यादव फौजी, अशोक नायक अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।