Jaunpur news धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में ईसाई धार्मिक साहित्य बरामद

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में ईसाई धार्मिक साहित्य बरामद
जौनपुर।
Jaunpur news थाना महराजगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक मुरलीधर व उनकी टीम द्वारा की गई।
घटना के संबंध में वादी राकेश सिंह की तहरीर पर ग्राम केवटली में हिन्दू धर्म की निन्दा कर जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने की सूचना मिली थी। इस पर थाना महराजगंज में मु.अ.सं. 107/25, धारा 299/196 बीएनएस व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
- गुलाब चन्द्र पुत्र राम करन, निवासी ग्राम केवटली, थाना महराजगंज (पास्टर)
- सदीप कुमार पुत्र रामलखन, निवासी तरसाव, थाना सुजानगंज
- राम अनुज पुत्र पारसनाथ, निवासी इंग्लिशिया, थाना मछलीशहर
- राजेश कुमार पुत्र शेषनाथ, निवासी ग्राम केवटली, थाना महराजगंज
- सुनील कुमार पुत्र कालू राम, निवासी पराही, थाना मछलीशहर
बरामदगी का विवरण:
- बाइबिल की 10 प्रतियाँ
- पॉकेट बुक्स 19
- धर्म परिवर्तन से संबंधित साहित्यिक पुस्तकें 74
- 124 फोटोग्राफ के साथ एक एल्बम
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक मुरलीधर
- हेड कांस्टेबल मनोज गौड़
- कांस्टेबल आस्तुक यादव, रोहित सिंह एवं विकास कुमार
(सभी थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर से)
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।