Jaunpur news ईरान से सकुशल लौटी जौनपुर की फरीदा, ऑपरेशन सिंधु के तहत हुआ रेस्क्यू

IMG-20250622-WA0083
Share

ईरान से सकुशल लौटी जौनपुर की फरीदा, ऑपरेशन सिंधु के तहत हुआ रेस्क्यू
परिवार में खुशी का माहौल, भारत सरकार का जताया आभार

Jaunpur news जौनपुर। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंधु के तहत जौनपुर की रहने वाली फरीदा सरवत सकुशल अपने वतन लौट आईं। उनकी वापसी से शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपंजा मोहल्ले में स्थित उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

फरीदा सरवत कर्बला जियारत के लिए 24 मई को ईरान गई थीं। उसी दौरान वहां युद्ध जैसी स्थिति बन गई और उड़ानें रद्द होने लगीं। फरीदा के अनुसार, “वहां का माहौल बेहद डरावना था। हमारे ऊपर से मिसाइलें गुजर रही थीं। ऐसा लग रहा था जैसे अब कभी घर नहीं लौट पाऊंगी।”

उन्होंने बताया कि उनके साथ कई अन्य भारतीय नागरिक भी थे, जो युद्ध के हालात में बेहद डरे हुए थे। फरीदा लगातार अपने परिवार से संपर्क में बनी रहीं और बच्चों को तसल्ली देती रहीं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

भारत सरकार के प्रयासों से, ऑपरेशन सिंधु के तहत उन्हें ईरान से भारत वापस लाया गया। अपने परिवार से मिलकर भावुक हुई फरीदा ने भारत सरकार और ऑपरेशन से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

मैं भारत सरकार की बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमें सुरक्षित घर लौटने का अवसर दिया। ऐसा लग रहा है जैसे दोबारा जीवन मिला हो।”