Jaunpur news तिलकधारी महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

IMG-20250621-WA0071
Share


तिलकधारी महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jaunpur news जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम आसरे सिंह एवं योग गुरु डॉ. ध्रुवराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

प्रातः 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन उपस्थितजनों को सुनाया गया। इसके उपरांत प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग अभ्यास कराया गया।

योग गुरु डॉ. ध्रुवराज ने कार्यक्रम में प्रार्थना, शिथिलीकरण अभ्यास, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्धउष्ट्रासन, शशकासन, वक्रासन सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, शांभवी मुद्रा, ध्यान, संकल्प एवं शांति पाठ का अभ्यास कराया। साथ ही सूर्य नमस्कार और योग मुद्रा का भी अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम आश्रय सिंह ने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह आत्मा, प्रकृति और विश्व के साथ एकत्व स्थापित करने का माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान योग गुरु डॉ. ध्रुवराज, डॉ. हेमंत योगी एवं श्वेता सिंह को अंगवस्त्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित शिक्षकगण, एनएसएस, एनसीसी के छात्र-छात्राओं सहित सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।