January 27, 2026

Jaunpur news योग भारत की अमूल्य धरोहर है: पूर्व विधायक दिनेश चौधरी

Share

योग भारत की अमूल्य धरोहर है: पूर्व विधायक दिनेश चौधरी

Jaunpur news जौनपुर (केराकत)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने मुफ्तीगंज ब्लॉक अंतर्गत बगथरी गांव में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन के साथ योगाभ्यास करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व विधायक ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने शरीर के लिए अवश्य निकालना चाहिए और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

यह कार्यक्रम बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय में आयोजित किया गया था, जिसमें योग गुरु संजय सिंह ने योगाभ्यास का नेतृत्व करते हुए विभिन्न आसनों की जानकारी दी और उसके लाभ बताए।

कार्यक्रम में भाजपा मुफ्तीगंज मंडल अध्यक्ष प्रदीप पासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, सदानंद राय, समाजसेवी अशोक सिंह, मुकेश यादव, गोलू मिश्रा, पंकज दुबे, अशोक राय, राजू चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

About Author