Jaunpur news कार्यकर्ता ही संगठन की असली बुनियाद : डॉ अजय सिंह

कार्यकर्ता ही संगठन की असली बुनियाद : डॉ अजय सिंह
कार्यकर्ता सम्मेलन में पदाधिकारियों ने बताई सरकार की
उपलब्धियां
भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प
जौनपुर, जफराबाद।
Jaunpur news भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
चाहे बड़ी इमारत हो य बहुत बड़ा संगठन।
जब उसकी बुनियाद मजबूत होती है तो इमारत की खूबसूरती और उसकी ताकत अपने आप देश दुनिया में रोशनी फैलाती रहती है।
यह बातें भाजपा मछली शहर संगठन के जिला अध्यक्ष
डॉ अजय सिंह ने कही।
वह शुक्रवार को क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित गणेश वाटिका में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने साफ शब्दों में कहां की पार्टी की रीढ़ बने यही कार्यकर्ता आज देश मे राष्ट्रवाद की अलख जगा रहे है।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व स्तर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी है। इसका मुख्य श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह को विशेष तौर पर जाता है।
जिन्होंने संगठन के एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया। बिना भेदभाव किये उसे उच्च पदों पर बैठाया । आज उसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी कई राज्यों में सरकार बनाकर विकास कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का सख्त निर्देश है कि कहीं भी किसी स्तर से भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए ।
भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने संकल्प लिया है।
उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक की डायरेक्टर अंजना श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने की जरूरत है।
नगर पालिका जौनपुर के अध्यक्ष पति डॉ रामसूरत मौर्या,
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दीपक सिंह ने संगठन के लिए पूरी तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया।
हमारी आपकी कड़ी मेहनत से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
बस जरूरत है हम लोग संगठन को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्ग को एक साथ जोड़े।
कार्यक्रम को संबंधित करने वालों में अरविंद कुमार सिंह महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा मुख्य रहे।
कार्यक्रम का संचालक वेद प्रकाश सिंह सोनू ने किया।
बाक्स
सम्मेलन में ये भी रहे उपस्थित
जौनपुर, जफराबाद।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कि सम्मेलन
में डोभी ब्लाक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख केडी सिंह,
पूर्व ब्लाक प्रमुख चिरईगांव वाराणसी पप्पू सिंह,
राजीव सिंह, राखी सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा जौनपुर, मनोज पटेल, आलोक सिंह रिंकू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह का जगदीशपुर ग्राम वासियों ने गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।