January 27, 2026

Jaunpur news पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, दो वाहन सीज, 20 का चालान

Share


बरसठी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, दो वाहन सीज, 20 का चालान
रिपोर्ट – दीपक शुक्ला
बरसठी, जौनपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद भर में दो पहिया वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के वैध कागजात न दिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों में अभियान को लेकर हड़कंप की स्थिति देखी गई।

चेकिंग के दौरान कुल 20 वाहनों का चालान किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि यह अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा।

इस विशेष चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के साथ आरक्षी पवित्र भूषण तिवारी, ओमप्रकाश यादव, संदीप पटेल और सुरेन्द्र सिंह भी शामिल रहे।


About Author