Jaunpur news तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

IMG-20250611-WA0091
Share

तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर।
Jaunpur news जिले की सरायख्वाजा थाना पुलिस ने 315 बोर के एक तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। बाद में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है।
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अखिलेश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे । इस दौरान बहाउद्दीनपुर नहर पुलिया जंगीपुर रोड के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया
युवक की पहचान जगदीश यादव पुत्र साहब लाल यादव निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।