October 15, 2025

Jaunpur news कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का खेतासराय में जोरदार स्वागत

Share

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का खेतासराय में जोरदार स्वागत

चिलचिलाती धूप में ढ़ोल मजीरे के साथ डटे रहे कार्यकर्ता

खेतासराय, जौनपुर।
Jaunpur news जिले के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार में (नगर विकास एवं ऊर्जा कैबिनेट मंत्री) अरविंद कुमार शर्मा के खेतासराय आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में ढोल मंजीरा के साथ जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया । राजधानी लखनऊ से कार द्वारा जौनपुर कार्यक्रम में जा रहे मंत्री श्री शर्मा का
नगर पंचायत खेतासराय के डोभी मोड पर
सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के दौरान
वह खुद खुश हुए और अपने मुख वचनों से जयश्रीराम के नारे भी लगाये।
चिलचिलाती धूप में भी कार्यकर्ताओं का हौसला बना रहा।
स्वागत में साथ में “ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता”विजय सिंह विद्यार्थी, खेतासराय मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, नगर पंचायत खेतासराय से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके रूपेश गुप्ता मोनू,
मनोज श्रीवास्तव पप्पू लाला, उमेश सिंह, हरेन्द यादव , रविन्द्र यादव ,कौसर खान , शैलेश यादव सभासद, पुष्पा चौबे ,रेशमा प्रजापति ,मनीषा सोनी, कुसुम सिंह, राजू बिन्द, मंजय गुप्ता , सोनू बिन्द , ज्ञानचंद गुप्ता ,दीपक प्रजापति, हर्ष सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

उधर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीश यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, गजेंद्र पांडेय, मनीष धर्म रक्षक अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

About Author