January 26, 2026

Jaunpur news दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Share


दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर,
Jaunpur news बदलापुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के क्षेत्राधिकारी बदलापुर के में बदलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुसाफिर बिंद (पुत्र मोहन बिंद, उम्र लगभग 44 वर्ष) और सरोजा (पत्नी मुसाफिर, उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों निवासी ग्राम बलुआ, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर के हैं।

उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों आरोपी मु0अ0सं0 176/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP एक्ट) के तहत वांछित थे। पुलिस ने उन्हें आज सुबह करीब 6:05 बजे परमहंस गेट, मिरशादपुर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात दोनों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय, जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक, थाना बदलापुर
  • हेड कांस्टेबल आसिफ सिद्दीकी, थाना बदलापुर
  • हेड कांस्टेबल राममिलन सिंह, थाना बदलापुर
  • महिला कांस्टेबल चाँदनी, थाना बदलापुर

पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी में लगी टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


About Author