August 15, 2026

Jaunpur news पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Share

पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

खेतासराय।

Jaunpur news खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
वारंटी की पहचान खेतासराय थाना क्षेत्र के कोहरऊटी वार्ड निवासी सहादुर प्रजापति पुत्र मदन प्रजापति के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ न्यायालय से कई मामले में वारंट जारी था । सूचना के बाद भी वह अदालत में नहीं हाजिर हो रहा था। लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लल्लू सिंह के साथ हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, अंबिका यादव शामिल रहे।

About Author