Jaunpur news कर्मचारी हितों के लिए सदन से सड़क तक जारी रहेगा आंदोलन, प्रदीप सिंह

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
कर्मचारी हितों के लिए सदन से सड़क तक जारी रहेगा आंदोलन, प्रदीप सिंह
धर्मेंद्र सिंह बने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष
जौनपुर।
Jaunpur news उत्तर प्रदेश प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के जिला ईकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को सैकड़ो कर्मचारियों के बीच संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि लाखों कर्मचारियों के हक और उनके वसूल के लिए संगठन अस्तर से जो आंदोलन पिछले तीन दशक से जारी है वह अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच कर ही खत्म होगा।
उन्होंने ऐलान किया कि पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम
मुद्दे को लेकर कर्मचारियों जो मांग चल रही है। वह जब तक पूर्ण नही होती तो सरकार को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।
भले ही इसके लिए अब सड़क से सदन तक आंदोलन करना पड़े।
कर्मचारी नेता डॉ प्रदीप सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को भरोसा दिया कि इस संगठन को धार देने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
इसके पहले द्वय वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जौनपुर के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर, महामंत्री राजेंद्र विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष जल्लू सोनकर, संगठन मंत्री सुशील कुमार अस्थाना तथा लेखा संप्रेक्षक शैलेशमणि विश्वास निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपस्थित सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने दिलायी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों की सेवा नियमावली बनवाने। पुरानी पेंशन की बहाली तथा वेतन विसंगति के मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हम लोग संघर्ष करेंगे ।
उन्होंने भरोसा दिया कि जनपद स्तरीय समस्याओं का निस्तारण अपनी कमेटी के साथ समन्वय बनाकर करायेंगे।
बाक्स
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण
जौनपुर। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के चुनाव में शुक्रवार को खांसी गहमा गहमी बनी रही।
चुनाव अधिकारी सह पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार यादव रहे।
उन्होंने अधिवेशन की उपयोगिता और संगठन की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की।
अधिवेशन में जनपद के समस्त विकास खंडो/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जनपद मुख्यालय से आए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध जनपद कार्यकारिणी का गठन किया।
बाक्स
अधिवेशन में ये भी रहे मौजूद
जौनपुर।
अधिवेशन में राकेश कुमार चौबे, गुंजन कुमार राय, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार सरोज, शिव शंकर, बसंत लाल यादव, जयप्रकाश यादव, राकेश कुमार, अभय राज सिंह,विजय बहादुर,शशि प्रभा सिंह, प्रमेश सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर राना, कोषाध्यक्ष अजय मौर्या, मीडिया प्रभारी प्रमोद शर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण पाल जिला मंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ,जिला उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर ने किया।
