August 15, 2026

Jaunpur news ग्राम प्रधान को भूसा दान करने पर डीएम ने किया सम्मानित

Share

ग्राम प्रधान को भूसा दान करने पर डीएम ने किया सम्मानित

गौशाला के विकास के लिए डीएम ने मांगा जन सहयोग

जौनपुर।

Jaunpur news जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदुना गांव के प्रधान राजीव कुमार सिंह को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने शनिवार को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम पहना कर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए सम्मान पर ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों ने खुशी जताई।
कहा कि इससे गौशाला में पशुओं की रक्षा करने में मदद मिलेगी।
विकास खण्ड मछलीशहर के गौशाला जरौना में सबसे ज्यादा भूसादान करने वाले ग्राम प्रधान को सम्मानित किए जाने से गांव के लोगों ने भी प्रसन्नता जताई है।
शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में भूसा दान किए जाने के सम्बंध में बृहद अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में भिदुना गांव के प्रधान राजीव कुमार सिंह ने जरौना गौशाला पर सबसे अधिक भूसा दान देने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम व प्रशस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह बड़ा ही पुनीत कार्य है कि गौशालाओं में गोवंशो के लिए सेवा के रूप में भूसा दान किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि संभ्रांतगण, सक्षम व्यक्ति आगे आए और भूसा दान करें।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पशुओं को नियमित रूप से नहलाया जाए।
पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गोवंशो के स्वास्थ्य की जांच करें । गोवंश के लिए हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
इस अवसर सभी अधिकारी व ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहें।

About Author