January 23, 2026

Jaunpur news गोमती नदी की मछली नीलामी पर रोक, स्थानीय लोगों की आस्था का ख्याल

Share

जौनपुर में गोमती नदी की मछली नीलामी पर रोक, स्थानीय लोगों की आस्था का ख्याल

Jaunpur news जौनपुर, जिले के सदर तहसील क्षेत्र में 6 खंडों में मछली आखेट (मत्स्य शिकार) के लिए की जा रही गोमती नदी की नीलामी को निरस्त कर दिया गया है। यह आदेश मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद द्वारा जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है।

स्थानीय लोगों द्वारा इस नीलामी का विरोध किया जा रहा था क्योंकि गोमती नदी को यहां के लोग माँ के रूप में पूजते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका विशेष महत्व है। नीलामी से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका थी, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

डॉ. संजय कुमार निषाद ने पत्र में स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार, धार्मिक स्थलों से जुड़ी नदियों पर इस प्रकार की नीलामी नहीं की जानी चाहिए। प्रेम निषाद संगठन जिला अध्यक्ष

About Author