Jaunpur news मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई जा रही हैं स्ट्रीट लाइट

IMG-20261027-WA0032
Share

मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई जा रही हैं स्ट्रीट लाइट
मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिक घनी आबादी वाले क्षेत्रों विशेषकर स्थानीय बाजारों में 42 -42 मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जारी है। कुल 180 स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगीं।ये स्ट्रीट लाइट मछलीशहर, ताजुद्दीनपुर,जमुहर ,तिलौरा, बंधवा बाजार, जगदीशपुर,अदारी,गोधना, मोलनापुर आदि बाजारों में लगाई जा रही हैं। इसके अलावा जंघई फ्लाईओवर हाई मास्क लाइटें लगाई जा रही हैं।