Jaunpur news अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा सम्पन्न

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा सम्पन्न
Jaunpur news जौनपुर। सामाजिक, धार्मिक और चिकित्सकीय सेवा कार्यों में अग्रणी अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार शाम नगर के एक प्रतिष्ठित सभागार में की गई। आगामी सत्र 2025 के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चयन टी.डी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं ट्रस्ट संरक्षक डॉ. समर बहादुर सिंह तथा बी.एड. विभागाध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. अजय दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
डॉ. समर बहादुर सिंह ने ट्रस्ट के अब तक के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था ने किस प्रकार से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और भविष्य में भी सेवा कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. अजय दुबे ने ट्रस्ट परिवार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है, जिसके लिए समस्त ट्रस्ट सदस्य बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम के दौरान तीन प्रमुख समितियों का गठन किया गया:
- चिकित्सा समिति: अध्यक्ष डॉ. अंजू कनौजिया, सचिव डॉ. शैली निगम
- शिक्षा समिति: अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिव मीना यादव
- समाजसेवा समिति: अध्यक्ष मीरा अग्रहरी, सचिव अर्चना सिंह
- बदलापुर तहसील अध्यक्ष: केशव सिंह
संरक्षक मंडल में डॉ. तेज सिंह, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. रॉबिन सिंह, अरुण कुमार सिंह एवं रीता जायसवाल के नामों की घोषणा की गई।
इसके अतिरिक्त नए सदस्यों के रूप में साधना मौर्या, पूनम सिंह, नीलम मिश्रा, सीमा मिश्रा, रेनु अग्रहरी, क्षमा सिंह, बबीता सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, पायल किन्नर, शालू किन्नर, कनक सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता, अंकित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, राहुल जायसवाल, अंकित जायसवाल, पिंकी मौर्या, सरोज गुप्ता, राजन गुप्ता, हर्षित तिवारी, शिवांगी खरे, मीना गुप्ता, अनुराधा श्रीवास्तव, अनुपमा अग्रहरी, डॉ. रश्मि मौर्या तथा मीना गुप्ता के नाम घोषित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन एवं समापन नागेन्द्र सिंह और राधिका सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए किया।