Jaunpur news पिछड़ों के आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक व शैक्षणिक समानता के पक्षधर थे बी पी मंडल: राकेश मौर्य

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

पिछड़ों के आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक व शैक्षणिक समानता के पक्षधर थे बी पी मंडल: राकेश मौर्य

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को पुण्यतिथि पर किया याद

जौनपुर।
Jaunpur news सामाजिक न्याय के प्रतीक, पिछड़ों के मसीहा, बिहार के मुख्यमंत्री रहे बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में जौनपुर के नईगंज स्थित कार्यालय में उपस्थित सपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षों एवं विचारों को आत्मसात करने का पुनः संकल्प लिया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष श्री मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों बलिदानों एवं विचारों का स्मरण किया गया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने संविधान सभा के सामने संविधान प्रस्तुत करते हुए कहा था कि आज से हम राजनीतिक लोकतंत्र के युग में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र कायम करना अभी बाकी है। जिस व्यक्ति ने भारत में सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र स्थापित करने का व्यवस्थागत और संस्थागत रास्ता सुझाया उस व्यक्ति का नाम बीपी मंडल है। उनके नेतृत्व में बने कमीशन ने जो 40 सिफारिशें की थीं। यदि वह लागू हो जातीं, तो भारत में राजनीतिक लोकतंत्र के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी कायम हो जाता।
जिसका सपना डॉ. आंबेडकर ने देखा था। समाजवाद की परिकल्पना भी यही है कि पीडीए समाज को आर्थिक, राजनैतिक सामाजिक एवं शैक्षणिक समानता प्राप्त हो यही सपना जो बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी, डॉ राममनोहर लोहिया जी, बी पी मंडल जी ने देखा था। आज उसी सपने को साकार करने के लिए अखिलेश यादव पीडीए समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं।
पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी से ज़्यादा हिस्सेदारी ओबीसी वर्ग की है जिनको मुख्यधारा में लाने के लिए 27% आरक्षण दिलाने का काम बी पी मंडल जी ने किया।
आज हम उनको याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी विचारधारा पर चलने का पुनः संकल्प लेते हैं।
गोष्ठी को प्रदेश सचिव जयहिंद यादव, राजन यादव, श्यामबहादुर पाल, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, अनवारूल हक गुड्डू, नैपाल यादव, श्यामनारायण बिंद, बरसातू राम सरोज, डॉ रामसूरत पटेल, डॉ जंगबहादुर यादव, गंगाराम मौर्य ने संबोधित किया।
इस अवसर पर गुलाब यादव, राजेंद्र पाल धनगर, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, धीरज बिंद, शैलेश यादव, विकास यादव, आनंद मौर्य, गामा सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

About Author