Jaunpur news अटेवा शिक्षकों के हक की खातिर दिल्ली तक जारी रहेगा आंदोलन, श्याम सिंह यादव

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
अटेवा शिक्षकों के हक की खातिर दिल्ली तक जारी रहेगा आंदोलन, श्याम सिंह यादव
भव्य समारोह में पदाधिकारियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने धर्मापुर ब्लॉक इकाई का किया विस्तार
जौनपुर।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को भव्य आयोजन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला।
शहर के एक होटल में हुए इस आंदोलन को और आगाज देने के लिये प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियोंकी अगुवाई में धर्मापुर ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी का चयन आम सहमति से किया गया।
समारोह के मुख्य आतिथि पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि अटेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय
ने कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में अटेवा आंदोलन के दौरान आज के ही दिन डॉ राम आशीष सिंह जैसे साथी शहीद हो गए थे।
उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब पूर्ण होगी जब लाखों करोड़ों शिक्षकों कर्मचारियों की बहू प्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी।
पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने हजारों लोगों के बीच यह भरोसा दिया कि उनकी इस मांग के लिये हम हमेशा खड़े रहेंगे। चाहे राजधानी लखनऊ हो अथवा दिल्ली में आंदोलन करने की बात हो। देश की हर सरकार से इस मांग को प्राप्त करने के लिए वह हमेशा मददगार रहेंगे।
संगठन के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद यादव व जिला संयोजक चंदन सिंह ने संबोधित करते हुए विस्तार से बताया कि सरकारी संस्थाओं का निजीकरण देश के साथ साथ भावी पीढ़ी और विशेष रूप से निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए घातक है। निजीकरण से बेरोजगारी तो बढ़ेगी ही, साथ ही साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं के मूल्य में अनियंत्रित वृद्धि होगी। जिससे सामान्य जनमानस का जीवन दुरूह हो जायेगा।
उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ ही आम जनमानस का आह्वान किया कि वह भी निजीकरण की रोकथाम में चल रहे विभिन्न आंदोलनो में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। निजीकरण के भावी भयावहता से देश को बचाने में सहयोग दें।
इसके पहले संगठन के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, रमेश चंद यादव अन्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
अटवा पेंशन बचाओ संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में अटेवा धर्मापुर विकास खंड के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
जिसमें मनीष यादव ब्लॉक अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार महामंत्री व कृष्ण कुमार गुप्त को ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत करते हुए माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इसी क्रम में श्याम बहादुर यादव को ब्लॉक कैडर प्रभारी, अखिलेश यादव को संरक्षक , अशोक यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभांशु पाण्डेय , मोहम्मद अर्शी व प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभिनव चित्रांशु , विष्णु साहू एवं शुभम राय को उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह एवं विक्रांत सिंह सोलंकी को ब्लॉक को ऑर्डिनेटर, सुधीर कुमार, शान्ति प्रताप सिंह व आनन्द कुमार को संगठन मंत्री, सूरज गुप्त, अमित एवं अजय यादव को प्रवक्ता, अमित कुमार, दिनेश यादव एवं रंगनाथ दुबे को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी , अजय कुमार एवं राजेन्द्र नागर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर प्रो मनीष प्रताप सिंह, प्रो श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रो कर्मचन्द यादव, डॉ राजेश उपाध्याय, जिला संयोजिका आराधना चौहान, पूनम जायसवाल, विनीता यादव, ममता श्रीवास्तव,डॉ कमलेश यादव, विजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, बृजेश यादव, पिंटू कुमार, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार यादव, प्रवीण प्रजापति, कुलदीप तिवारी,टी यन यादव, सुबास सरोज, प्रमोद प्रजापति, जगदीश यादव, प्रदीप चौहान, प्रदीप उपाध्याय, आनन्द स्वरूप यादव, संदीप यादव, राहुल शर्मा एवं विभिन्न ब्लॉकों एवं विभागों के बहुत से कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र यादव व संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।
बॉक्स
रेनू बनी अटेवा धर्मापुर महिला विंग की अध्यक्ष, मंजू श्रीवास्तव महामंत्री
जौनपुर।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में
अटेवा धर्मापुर ब्लाक की महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें रेनू यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, मंजू श्रीवास्तव को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप गई।
सौम्या श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसी क्रम में सद्भावना यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रचना पाण्डेय, पूनम यादव, प्रिया गुप्ता , ज्योति यादव को उपाध्यक्ष
का दायित्व दिया गया।
प्रीति वर्मा और प्रीति पाठक को ब्लॉक को- ऑर्डिनेटर ,महिमा वर्मा, करुण लता एवं डॉ रेखा यादव को आई टी सेल प्रभारी, सपना गुप्ता, कोमल सोनी, प्रतिभा यादव एवं प्रीति सिंह को संगठन मंत्री, कोमल सोनी, मीनाक्षी सिंह व सीमा यादव को प्रवक्ता, गीता देवी एवं सीमा साहू को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी चुना गया।
इस अवसर पर जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला संयोजिका महिला विंग आराधना चौहान ने संगठन की सभी बहनों को प्रशंसा पत्र भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर प्रो मनीष प्रताप सिंह, प्रो श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रो कर्म चन्द यादव, डॉ राजेश उपाध्याय, सुभाष सरोज, संदीप चौधरी, टी यन यादव, संदीप यादव, प्रमोद प्रजापति, जगदीश यादव, आनन्द स्वरूप यादव, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप चौहान, ममता श्रीवास्तव, विनीता यादव, गुंजा साहू,कुमुदिनी अस्थाना, संगीता मौर्या, निशा सिंह, विनीता शुक्ला, प्रीति विश्वकर्मा, संगीता राय, लीना शाहू, ममता गौतम, शकीला बानो, रेखा शुक्ला, आरती गुप्ता, वनीता निषाद, प्रीति वर्मा,राहुल शर्मा एवं साथ ही साथ जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के बहुत से पदाधिकारी एवं सदस्य और अन्य बहुत से शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।