September 20, 2024

प्रेक्षागृह में 22, जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन के संबंध में सभी कार्मिकों पीठासीन अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Share

जौनपुर 06 फरवरी 2022 (सू0वि)- जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में 22, जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन के संबंध में सभी कार्मिकों पीठासीन अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

        इस प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कहा गया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का अपना विशेष महत्व होता है अतः सावधानी पूर्वक चुनाव संपन्न कराएं।

         प्रशिक्षण में बताया गया कि बैलेट पेपर पर चुनाव किस प्रकार कराया जाए, बैलट पेपर को भरते समय क्या सावधानी रखी जाए और चुनाव कराने के बाद बैलट पेपर को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाए।

           उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए जनपद में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए।

           उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश द्वारा कहा गया कि चुनाव कराते समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराना हमारी प्राथमिकता है और चुनाव में लगे प्रत्येक कर्मचारी का शत-प्रतिशत टीकाकरण अवश्य होना चाहिए।

           उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं की पहचान किस प्रकार की जाए और बूथ पर पहुंच कर किस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

           प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सुनील कुशवाहा के द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से चुनाव के संबंध में जानकारी दी गई।

           इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी रजनीश राय, जिला विकासअधिकारी बीबी सिंह, उप जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल सहित अन्य प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author