September 20, 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने घर-घर सम्पर्क कर अभियान किया तेज

Share

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने घर-घर सम्पर्क कर अभियान किया तेज

जौनपुर: प्रदेश संगठन एव काशी क्षेत्र के आवाहन पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बदलापुर के प्रत्याशी रमेश चन्द्र मिश्रा के पक्ष में वोट मांगे, संपर्क अभियान की शुरुआत महराजगंज मण्डल से की “पूरी हुई हर आस-घर घर हुआ विकास” जैसे नारे वाले बीजेपी के स्टीकर चिपकाए साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उप्र की पहचान पिछड़ा राज्य, दंगा राज, गुंडाराज, महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य था लेकिन 2017 के बाद उप्र की पहचान देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में हुई है और बीजेपी ने दंगामुक्त राज दिया है। उन्‍होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है, किसानों के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वह किसी ने नहीं किया। कृषि विभाग का बजट बढ़ाकर एक लाख 63 हजार करोड़ रुपये कर दिया और एमएसपी को बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दिया। किसानों को डीएपी की बोरी 1200 रुपए में मिल रही है तो 180 लाख करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि गई है। कोरोना का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया और एक दिन में 22 लाख वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है, यह कोई छोटा काम नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे कहा था तो किया भी है।

मुंगराबादशाहपुर में जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पवारा मण्डल में घर-घर सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। सुशील मिश्रा ने मतदाताओं से कहा कि चुनाव में वोट देने से पहले किसी भी दल के कार्यों का आकलन जरूर करें, यह देखें की उस दल ने जो वायदे किए थे वह पूरे किए हैं अथवा नहीं। समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके दो मंत्री जेल में हैं और दो बेल पर हैं। फिर भी उन्हें टिकट दिए जा रहे हैं, आखिर सपा ऐसे लोगों को टिकट क्यों देती है, अब यह आप लोगों को देखना है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाने की बात कही थी तो करके दिखाया है। भाजपा विचारों की पार्टी है और बाकी पार्टियां परिवारवाद व वंशवाद से ग्रसित हैं। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवारा सुरेंद्र विक्रम सिंह सनी, राघवेंद्र सिंह लवकुश, सिद्दार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर राजकुमार जायसवाल, मंडल महामंत्री पवारा अजय कुमार दुबे, राजकुमार दुबे पिंटू, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी आईटी मनीष तिवारी, विधानसभा प्रभारी सोशल मीडिया आशीष तिवारी, प्रदीप शुक्ला, राघव राम पटेल, राजेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

About Author