August 14, 2026

Jaunpur news अपने राष्ट्रवादी विचारधारा से भाजपा विश्व को सर्वाधिक कार्यकर्ताओ की पार्टी बनी:-डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह

Share

अपने राष्ट्रवादी विचारधारा से भाजपा विश्व को सर्वाधिक कार्यकर्ताओ की पार्टी बनी:-डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह
1:-भाजपा के सक्रिय सदस्यों व पदाधिकारियों का सम्मेलन सम्पन्न
Jaunpur news जफराबाद।भारतीय जनता पार्टी अपने विचारधारा से दुनिया की सर्वाधिक कार्यकताओं की पार्टी बनी है।भाजपा की सरकार ने 2014 से देश की सत्ता मिलने के बाद ऐतिहासिक कार्यो को अंजाम दिया।समाज के सभी वर्गो का विकास के लिये कटिबद्ध है।यह बातें बुधवार को सिरकोनी विकास खण्ड के सेहमलपुर गांव में स्थित राम आधार सिंह महाविद्यालय में आयोजित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा से आज करोड़ो सदस्य जुड़ चुके है।इसी प्रकार भाजपा के मछलीशहर के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को अपनाते हुए आज यहां पहुंची है।भाजपा का संघटन व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतिफल आज पूरे देश मे दिखाई दे रहा है।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संतोष सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी वंशराज सिंह,राजेन्द्र श्रीवास्तव,अरविंद सिंह,बृजनारायण दुबे,सन्दीप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पटेल, मनोज दुबे,राजेश कुमार ने भी पार्टी के स्थापना से लेकर अटल आडवाणी युग तथा अब योगी मोदी के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक कार्यो की चर्चा किया।कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के चित्र ओर दीप प्रज्वलित करके हुई।अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन आमोद सिंह रिंकू ने किया।
इस मौके पर रमेश चन्द्र जायसवाल, रजनीश चौबे,पंकज सिंह,सन्तोष मौर्य,राधेश्याम विश्वकर्मा, शशिकांत पाठक, सत्यप्रकाश सिंह,शैलेंद्र सेठ,सन्दीप सेठ,प्रवीन सिंह,राम मिलन राजभर,सर्वेश सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author