Jaunpur news पेंशनर्स वित्त बिधेयक के बिरोध मे लामबंद जनपद अधिवेशन 15अप्रैल को

IMG-20250408-WA0048
Share

पेंशनर्स वित्त बिधेयक के बिरोध मे लामबंद जनपद अधिवेशन 15अप्रैल को
————————————————–सेवानिवृत्त jaunpur news कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह कीअध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने सदन कोअवगत कराया कि बर्तमान केन्द्रीय बजट मे वित्त बिधेयक के माध्यम से 1972 से प्रदत्त कार्यरत कर्मचारी के समान सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी मिल रहे बेतनआयोग के लाभ से बंचित कर दिया गया है ,जिसके लागू हो जाने पर आठवे बेतन आयोग की संस्तुति हम पेंशनर्स को नही मिलेगा जिससे आर्थिक हानि होगी।
सरकार की ऐसी कार्रवाही का हमे एकजुट होकर बिरोध करना होगा,।इसके साथ ही दिनांक- 15 अप्रैल 2025 को जनपद शाखा के अधिवेशन एवं कार्यकारिणी के गठन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह मे बिशाल सम्मेलन सुबह दस बजे से होगा।अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश चन्द्र (आई ए एस)जिलाधिकारी एवं बिशिष्ठ अतिथि बरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर है।इसके साथ ही प्रदेश स्तर से प्रान्तीय पदाधिकारी भी सिरकत करेगे, आप सब बडी संख्या मे उपस्थित होकर सरकार की पेंशनर्स बिरोधी नेतियो का बिरोध करे।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पुर्व अध्यक्ष/ संरक्षक राकेशकुमार श्रीवास्तव ने पेंशनर्स संगठन को सुदृढ करने पर बल देते हुए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। राजस्व लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष मिठाई लाल नेअपने सम्बोधन मे चिकित्सा प्रतिपूर्ति के निस्तारण मे बिलम्ब की स्थिति से सदन कोअवगत कराते हुए संगठनात्मक कार्यवाही की अपेक्षा करते हुए अधिवेशन को सफल बनाने का आश्वासन दिया।बैठक को मुख्य रूप से के के तिवारी,कंचन सिंह , पलकधारी,कन्हैयालाल पाण्डेय ,नरेन्द्र त्रिपाठी,नन्दलाल सरोज, वी वी सिंह दिनेश कुमार सिंह, इ0राम आश्रय ,इ0 पी के सिह, सक्खुराम,सूबेदार, रामसूरत यादव, रामचंद्र चौहान, ओमप्रकाश सिंह हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, गोरखनाथ माली,राम कृपाल यादव, चन्द्र मोहन चतुर्वेदी आदि ने सम्बोधित करते हुए सरकार की पेंशनर्स बिरोधी कार्रवाही निन्दा करते हुए संघर्ष के लिए सदस्यगण से तैयार रहने काआह्वान किया ,साथ ही अधिवेशन मे बडी संख्या मे भाग लेने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन राम अवध लाल ने किया ।