Jaunpur news सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
विकास खण्ड धर्मापुर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाक शाखा धर्मापुर का शपथग्रहण कार्यकारिणी विस्तार जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सर्वेश कुमार मौर्य जिला संगठन मंत्री ने किया।
नई ब्लाक कार्यकारिणी में नीलकमल यादव अध्यक्ष,
जितेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र प्रसाद उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार यादव ब्लाक मीडिया प्रभारी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, दीनानाथ यादव उपाध्यक्ष, गुलाम वसीर प्रचार मंत्री, संजय यादव उपमंत्री, जवाहर लाल यादव संयुक्त मंत्री, अरुण कुमार शुक्ल उपाध्यक्ष, धीरज गुप्ता उपाध्यक्ष और सभी ब्लाक पदाधिकारियों को खण्ड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव ने शपथग्रहण कराया। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश कुमार यादव, सचिव रामकृष्ण पाल, शिवकुमार यादव जिलामंत्री, हीरालाल भारती जिला कोषाध्यक्ष, सर्वेश कुमार मौर्य संगठन मंत्री, पंकज कुमार यादव सम्प्रेक्षक मौजूद रहे।