Jaunpur news नीलगाय बचाने में डिवाइडर फांद कर इर्टिगा से टकराई टियागो कार, चार घायल

IMG-20261123-WA0014
Share

नीलगाय बचाने में डिवाइडर फांद कर इर्टिगा से टकराई टियागो कार, चार घायल
जफराबाद।क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर हौज पोखरा गांव के पास सोमवार को नीलगाय को बचाने में कार डिवाइडर फांदकर इर्टिगा कार से टकरा कर पलट गयी।जिसमे एक वृध्द सहित चार लोग घायल हो गए।घायलों को ट्रामा सेंटर हौज ले जाया गया।
सरपतहा क्षेत्र के करीमपुर बिंद गांव निवासी प्रमोद उपाध्याय 74 वर्ष लकवाग्रस्त है।वह अपने पुत्र अनंजय उपाध्याय 32 वर्ष व चालक के साथ इर्टिगा कार से दवा के लिए बीएचयू गए थे।वह दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे।उक्त स्थान पर उनकी कार पहुंची थी कि अचानक नीलगाय को बचाने के चक्कर मे एक कार आकर उनकी कार से टकरा गई।उस कार से कन्नौज के निवासी हिमांशु द्विवेदी 35 वर्ष पुत्र देवेंद्र द्विवेदी अपने भतीजे स्वतंत्र द्विवेदी 24 वर्ष पुत्र ब्रह्मानंद द्विवेदी और चालक के साथ अपनी कार से वाराणसी काशीविश्वनाथ का दर्शन करने जा रहे थे।दुर्घटना में प्रमोद उपाध्याय, अनंजय उपाध्याय तथा दूसरी कार के हिमांशु द्विवेदी व स्वतंत्र दुबे को चोट आई।प्रमोद उपाध्याय की चोट गम्भीर बतायी जा रही है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को हाइवे से हटवाया।