January 25, 2026

Jaunpur news दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Share

दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

सुजानगंज में दर्ज है मुकदमा

Jaunpur news जौनपुर। जिले की सुजानगंज थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी शान्ति नगर बाजार से अपराह्न 4:30 बजे उस समय किया । जब आरोपित कहीं भागने की फिराक में था।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी किस्म के लोग शांति नगर बाजार से गुजरने वाले हैं।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक रामायण निषाद , रामस्वरुप राय व हेड कांस्टेबल तीर्थराज यादव को साथ लेकर संदिग्ध लोगों की चेकिंग में लग गये।
इस दौरान दुष्कर्म करने के दो आरोपी अजय उर्फ मुनील मौर्या पुत्र लालचन्द्र निवासी ग्राम डोमपुर खास व शैलेश यादव पुत्र रामकैलाश यादव निवासी ग्राम डोमपुर खास थाना सुजानगंज
पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो
एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

About Author