Jaunpur news संगठन की मजबूती में हर कार्यकर्ता सबसे खास, अजय सिंह

Share

संगठन की मजबूती में हर कार्यकर्ता सबसे खास, अजय सिंह

पूर्व विधायक गुलाब सरोज के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

जलालपुर, जौनपुर।

Jaunpur news जनहित महाविद्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला मछलीशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह स्वागत मेरा नहीं बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास और समर्पण का सम्मान है। संगठन में हर कार्यकर्ता सबसे खास और महत्वपूर्ण है।
मैं यह वचन देता हूँ कि आप सभी से मिले इस सम्मान का कर्ज अपने अंतिम सांस तक उतारने का प्रयास करूंगा।
आपके साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर हम जिले में भाजपा के गौरव को और ऊँचा उठाने का प्रयास करेंगे।
पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि डॉ. अजय कुमार सिंह हमारे संगठन के लिए एक अनमोल रत्न हैं। इनका नेतृत्व न केवल जिले में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एकता और समर्पण का प्रतीक भी बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लक्ष्यों को साकार करने के लिए कार्य करें। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह ने उपस्थित अतिथियों,कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम आयोजक के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर बाबुलनाथ सिंह,नृपेन्द्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय,बृजेश सिंह,रमेश यादव,सुदर्शन सिंह,स्कन्द पटेल,पवन गुप्ता,मेवालाल गौतम,धनंजय कश्यप,ऊषा किरण,सोनिया गिरी,राजेश सोनकर,महेंद्र प्रजापति,किशन सिंह अन्य रहे।

About Author