Jaunpur news धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 12 घन्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

Share

धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 12 घन्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
Jaunpur news जफराबाद।पुलिस ने शनिवार को हौज तिराहे के पास से एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से धमकी देकर छह माह से दुष्कर्म करने के आरोपी को तहरीर मिंलने के बाद 12 घन्टे के अन्दर ही तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर शाम को किशोरी के परिजनों ने घटना की तहरीर दिया था।
ऊक्त 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक 22 वर्षिग छह महीने पूर्व गांव के बाहर स्थित बगीचे में जबरदस्ती युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया।उसके बाद किशोरी की माँ को मारने की धमकी देकर गांव के बाहर स्थित आम।के बगीचे में उससे अक्सर बुलाकर दुराचार करने लगा।होली के दिन लड़की के माँ को कुछ शक हुआ।उन्होंने पुत्री पर दबाव बनाया तो वह सच्चाई बता दी।जिसके बाद माँ की तबियत खराब हो गयी।उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।किशोरि का पिता सऊदी अरब रहता है।उससे राय करके शुक्रवार को आरोपी युवक के विरुध्द मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व एस आई धनुषधारी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली के आरोपी हौज तिराहे पर है।उसे मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया।थानाप्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित न्यायालय को भेज दिया गया है। तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकडे गये युवक पर पुर्व में भी जफराबाद थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है।

About Author