Jaunpur news प्रबंध समिति अपने दायित्व का निर्वहन करें

प्रबंध समिति अपने दायित्व का निर्वहन करें
** कार्यशाला में एसएमसी अध्यक्ष और। प्रधानध्यापक को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
,मछलीशहर,जौनपुर
Jaunpur news विद्यालय प्रबंध समिति अपने कर्तव्य और दायित्व का बोध कर उसका सम्यक उपयोग करे। इससे विद्यालय की गतिविधियों को अधिक बल मिलेगा। उक्त बाते खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने शनिवार को बिहारी महिला महाविद्यालय में तीन सौ के करीब अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला में कहा।
संदर्भदाता शिवाकांत तिवारी ने जनपहल आधारित मॉड्यूल पर विस्तार से बताते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के गठन,कार्यकाल और कर्तव्य एवम दायित्व पर विस्तार से बताया। संदर्भदाता डॉक्टर संतोष तिवारी ने आरटीई एक्ट सहित शारदा पोर्टल,बालिका सुरक्षा,और बालिका सुरक्षा के लिए जानकारी दिया। डॉक्टर राजेश यादव ने आउट ऑफ स्कूल बच्चो के बारे में चिन्हाकन और नामांकन पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी ने नई शिक्षा नीति सहित प्रबंध समिति के वित्तीय अधिकार के बारे में बताया। अंत में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र विश्वास ने संचारी एवम संक्रामक रोग के बारे में जानकारी तथा उपाय बताया। कार्यक्रम का संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से रविंद्र बहादुर सिंह,रोहित यादव,अरविंद मिश्र,माहेश्वरी मिश्र,स्वतंत्रमणि त्रिपाठी,लालसाहब यादव, लाल मोहम्मद वीरेंद्र यादव। सहित अन्य सक्रिय रहे।
एआरपी का किया गया सम्मान
मछलीशहर
विकास खंड में छ वर्ष से कार्यरत एआरपी डॉक्टर संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी,डॉक्टर राजेश कुमार यादव को अच्छे कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की हमारे शैक्षिक संदर्भ समूह के सदस्य शिक्षको को मार्गदर्शन में अहम भूमिका अदा किया। अपने कार्य का निर्वहन कुशलता के साथ किया। जिसका असर रहा की विकास खंड मछलीशहर का जनपद में स्थान रहता रहा है। इस दौरान रविंद्र सिंह,रोहित यादव,अखंड सिंह,अरविंद मिश्र,चंद्रेश यादव,स्वतंत्रमणी,लाल साहब यादव,वीरेंद्र यादव,संजय सिंह, रमेश सिंह सहित अन्य सक्रिय रहे।