Jaunpur news आकाशीय बिजली की चपेट में आई दो महिलाएं

IMG-20250320-WA0042
Share

आकाशीय बिजली की चपेट में आई दो महिलाएं

Jaunpur news जौनपुर बरसठी: स्थानीय थाना क्षेत्र के कूसा गांव में सुबह बेमौसम बरसात एवं कड़कड़ाती आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलसी निजी अस्पताल में कराई गई भर्ती।
परिजनों ने बताया कि सुबह आठ बजे लगभग मौसम अचानक बदल गया आकाश में घनघोर बादल छा गए जिसे देख महिलाएं घर से लगभग 300 मीटर दूर उपली हटाने के लिए पहुंची तभी आकाशीय बिजली के गिरने से दोनों महिला बिजली की चपेट में आने से जख्मी हो गई। घायल महिलाओं में गांव के कोटेदार चंद्रेश यादव की पत्नी शकुंतला देवी 43 वर्ष व फोटो देवी पत्नी जवाहर लाल यादव 60 वर्ष झुलस गई। जिसे देख आस पास के लोगों ने दौड़ कर दोनो महिलाओं को जमीन से उठा कर तखत पे लेटाया अधिक समय बितने के बाद जब महिलाएं घर पर नहीं पहुंची तो घर वाले जाकर देखे तो महिलाएं बुरी तरह हदस गई थी जिनको परिजन अपने घर ले गए और गांव के जिलापंचायत सदस्य कैलाश दुबे और रविन्द्र पांडेय को सूचना लगी जो घर पर आकर अपने वाहन से अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया है। जिन्हें अब डॉक्टर खतरे से बाहर बता रहे है।