August 14, 2026

Jaunpur news वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह के पिता का निधन, प्रयागराज में हुआ अंतिम संस्कार

Share

वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह के पिता का निधन, प्रयागराज में हुआ अंतिम संस्कार
जौनपुर। जिले के सुजानगंज विकासखण्ड के प्रेम का पूरा नहरमाऊ टिकरा गांव के मूल निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के पिताश्री शीतला प्रसाद सिंह का निधन हो गया। वह विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र संजय सिंह ने दी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही साथियों, पत्रकारों, शुभचिंतकों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक जताया है।

About Author