Jaunpur news इमरती की मिठास, ईत्र की खुशबू के बहाने योगी ने संगठन को कुरेदा

Share

इमरती की मिठास, ईत्र की खुशबू के बहाने योगी ने संगठन को कुरेदा

उमानाथ सिंह, राजा यादवेंद्र दुबे, प्रोफेसर लालजी सिंह का नाम लेकर यहां की यादों को सँजोया

मिशन 2027 के लिए अभी से जुटने का भर गये दमखम

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
Jaunpur news जौनपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह में
1001 कन्याओं को आशीर्वाद तो दिया।
लेकिन समारोह के मंच से उपस्थित हजारों के हुजूम में भाजपा संगठन और ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर के सभी मठाधीशों, जमीनी कार्यकर्ताओं को जमकर नसीहत दी।
सूबे में जब से डबल इंजन की सरकार आई है। प्रदेश के साथ ही जौनपुर विकास की ऊंचाइयों पर बड़ा कीर्तिमान बन रहा है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज को एक नजीर बताया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों को आशीर्वाद देने के बहाने सीएम योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए अभी से एकजुट होने का आह्वान कर दिया।
उन्होंने कहा की आज जौनपुर में आया हूं। यहां का इतिहास है यहां की इमरती। इमरती को भी अब जीआई टैग मिल गया है। कोई मेहमान आए तो इमरती ही गिफ्ट कीजिए। उसकी मिठास हमेशा उसके जीवन में घुली रहेगी। जौनपुर का इत्र और यहां की दरी दीजिए। लेकिन यह सब तब होगा जब आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सभी 9 विधानसभा सीटों पर बेहतर मजबूती मिलेगी।
इसके लिए हमें आपसी भेदभाव छोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए संगठन के लिए काम करना होगा।
इसके पहले समारोह में खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, राजसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय , नगर पालिका जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी , पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, बृजेश सिंह प्रिंसु, ज्ञान प्रकाश सिंह अन्य ने बुके, अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सीएम योगी का स्वागत किया।
टीडी कॉलेज के छात्र- छत्राओं द्वारा गणेश वंदना की गई।
कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर स्वागत किया।
1001नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने आशीर्वाद दिया।
पांच जोड़ों को चांदी की पायल देकर सम्मानित किया।
इसके बाद योगी ने मंच से भाषण शुरू किया।

बॉक्स
चार लाख शादियां कर चुकी है यूपी सरकार

जौनपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सरकार चार लाख शादियां करा चुकी है। एक हजार एक नवदंपती जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए खुशी है। इसके अलावा एक करोड़ 86 लाख उज्ज्वला योजना के धारकों को होली पर गैस सिलेंडर दिया गया।इस दौरान खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि एक बार आग्रह पर मुख्यमंत्री महोत्सव में आए और उन्होंने प्रमाणित किया कि गरीबों के लिए हमेशा खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने सभी तबके को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर सबका विकास किया है। गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने में सरकार हमेशा तत्पर है। अब तक यहां 12 हजार आवास मुहैया कराया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो या सामूहिक विवाह हो मंगल कामना के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। सरकार हमेशा आपके साथ है। कहा पहले लोग मजाक उड़ाते थे, आज जौनपुर के कार्यक्रम तक प्रदेश में चार लाख विवाह करा चुके हैं। यह समाज की आवश्यता थी कि कोई बेटी बिन ब्याही न रहे। सरकार ने सबका हाथ थमा दिया।

About Author