Jaunpur news पूर्वांचल का कुख्यात अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गिरफ्ता

पूर्वांचल का कुख्यात अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार
वाहन चोरी, गौ तस्करी समेत 28 मुकदमें दर्ज हैं इस अपराधी के खिलाफ
चार जिलों की एसओजी मलती रह गई हाथ, खेतासराय पुलिस ने मारी बाजी
रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य
जौनपुर।
Jainpur news पूर्वांचल के कुख्यात अंतर्जनपदीय गौ तस्कर, शातिर वाहन चोर जिसे चार जिलों की पुलिस नहीं खोज सकी। उसे खेतासराय की पुलिस टीम ने बीती रात सुम्बुलपुर तालाब के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुम्ब ने खेतासराय थानाध्यक्ष को इसके लिए शाबाशी भी दी है। खेतासराय थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी इस अंतर्जनपदीय गौ तस्कर के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 28 मुकदमें दर्ज है । पुलिस ने अपराधी के पास से 315 बोर का एक अबैध देशी तमन्चा , कारतूस व चोरी की मोटर साइकल बरामद कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान व खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षक
शैलेन्द्र कुमार राय के साथ पुलिस टीम ने बीती रात 11 बजे
सुम्बुलपुर तालाब के पास से मुखबीर की सूचना पर
अन्तरजनपदीय गौ तस्कर/वाहन चोर मोहम्मद मसरुर पुत्र मोहम्मद महफूज निवासी ग्राम लखमापुर थाना खेतासराय हल्की मुठभेड़ और घेराबंदी करके दबोच लिया।
खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतसू,व एक अदद मोटर साइकल एचएफ डीलक्स काले रंग की बरामद किया है । जांच के दौरान उक्त बाइक का नंबर भी फर्जी पाया गया। थानाध्यक्ष श्री रॉय ने बताया कि अभी पिछले दिनों प्रतापगढ़ जिले से एक दर्जन भैंस और गाय की इसने चोरी करवाई थी । पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के जहानागंज, संत रविदास नगर भदोही, अंबेडकर नगर प्रतापगढ़ समेत चार जिलों में इस कुख्यात गौ तस्कर के खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज है। खेतासराय थाने का यह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
आपराधिक इतिहास-
क्र0सं0 मु0अ0सं धारा थाना नाम जनपद नाम
- 48/25 317(2)/319(2)/318(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट खेतासराय जौनपुर
- 133/21 8/20 एनडीपीएसएक्ट खेतासराय जौनपुर
- 695/14 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 मडियाहूं जौनपुर
- 1062/15 3/5/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरत अधि0 व 207 एम0वी0 एक्ट मडियाहूं जौनपुर
- 115/24 379/411/413/414/420 भादवि मालीपुर अम्बेडकर नगर
- 192/24 109/3(5)/310(2)/317(3)/325 बी0एन0एस0 पवारा जौनपुर
- 193/24 109/3(5)/310(2)/317(3) बी0एन0एस0 पवारा जौनपुर
- 429/24 109(1)/125/3(5)/324(4) बी0एन0एस0 व 4/5 विस्फोटक अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
- 389/24 303/109(1)/317(2) बी0एन0एस0 मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
- 390/24 109(1)/324(4)/125/3(5) बी0एन0एस0 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
- 35/18 379/411 भादवि ऊँज भदोही
- 36/18 379/411 भादवि ऊँज भदोही
- 85/18 307/41/411 भादवि ऊँज भदोही
- 59/21 336/380/411/457 भादवि बरसठी जौनपुर
- 80/21 336/379/411/427 भादवि बरसठी जौनपुर
- 108/21 379/411 भादवि बरसठी जौनपुर
- 109/21 307/34 भादवि व 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट बरसठी जौनपुर
- 65/21 379, 411 भादवि मीरगंज जौनपुर
- 99/21 336, 379, 411 भादवि मछलीशहर जौनपुर
- 105/21 379, 411 भादवि मछलीशहर जौनपुर
- 95/20 174-ए भादवि सुरियावां भदोही
- 183/18 379, 411 भादवि सुरियावां भदोही
- 499/14 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 व 279 भादवि गौराबादशाहपुर जौनपुर
- 180/2013 109/41 भादवि सुरियावन संत रविदासनगर
- 540/24 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 जीयनपुर आजमगढ़
- 567/23 379/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
- 74/24 379/411/420 भादवि नेवढ़िया जौनपुर