January 23, 2026

Jaunpur news डॉ शांतनु के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने से लोगों में हर्ष

Share

डॉ शांतनु के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने से लोगों में हर्ष

Jaunpur news जौनपुर। डॉ शांतनु शाही असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस के पद पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल गोरखपुर में चयनित होने पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है, बधाईयों का ताता लगा है।
स्थानीय मोहल्ला निवासी डा ओम प्रकाश शाही प्रधानाचार्य अशोक इंटर कॉलेज व श्रीमती रेखा शाही अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्या के पुत्र है। शांतनु की प्रारंभिक शिक्षा शहर के सेंट प्रैक्टिस स्कूल से हुई। उच्च शिक्षा लिंकन विश्वविद्यालय मलेशिया से प्राप्त किया। इन्होंने एक मार्च को मदन मोहन मालवीय विश्विद्यालय गोरखपुर पहुंच कर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में राजा अवनींद्र दत्त राजा जौनपुर, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु, राज कॉलेज के प्राचार्य डॉ शंभु राम, राज कॉलेज के प्रबंधक डॉ सत्य राम प्रजापति, टीडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ सत्य प्रकाश सिंह आदि लोगो ने बधाईयां दी।

About Author