Jaunpur news महिला की ट्रेन से गिरकर मौत,देवर घाय

1000300742
Share

महिला की ट्रेन से गिरकर मौत,देवर घायल
Jaunpur news जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात में ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी तथा उसको बचने में देवर भी गिरकर घायल हो गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद करजा थाना क्षेत्र के रक्षा गांव निवासी एक 13 लोग जिनमे महिला व पुरूष शामिल थे।यह सभी लोग महाकुंभ स्नान करके वाराणसी काशीविश्वनाथ जी का दर्शन पूजन किये।उसके बाद महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम दर्शन करने जा रहे थे।ट्रेन जफराबाद जंक्शन पर आकर खड़ी हुई।उसी समय फुला देवी ट्रेन से नीचे उतर गयी।जब ट्रेन चलने लगी तो वह ट्रेन में चढ़ने लगी।उनको चढ़ता देखकर उनके देवर जगदेव महतो उन्हें अंदर खींचने का प्रयास किये।अचानक जगदेव भी फुला देवी को ट्रेन में चढ़ाने के चक्कर गिर पड़े।फुला देवी तथा जगदेव प्लेटफार्म पर गिर कर घायल हो गए।आर पी एफ चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।वहां पर चिकित्सक ने फुला देवी को मृत घोषित कर दिया।देवराज का उपचार चल रहा है।