JAUNPUR NEWS शिक्षा से जीवन के ऊंचाई पर पहुंचना सम्भव – रजत

Share

शिक्षा से जीवन के ऊंचाई पर पहुंचना सम्भव – रजत जी
JAUNPUR NEWS जफराबाद।शिक्षा से मनुष्य जीवन के ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है।यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने श्री कमलापति पाण्डेय इंटर कालेज जफराबाद के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि आज नारी का शिक्षित होना सबसे आवश्यक है।नारी पूरे समाज को संवार सकती है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ मनोज मिश्र ने कहा शिक्षा से समाज की कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है।देश का विकास शिक्षा से ही सम्भव है।कार्यक्रम को डॉ सन्दीप पाण्डेय,अतुल सिंह,प्रकान्त दूबे व अतुल जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।अतिथियों ने कालेज प्रांगण में स्थापित संस्थापक के पी पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूवात माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस दौरान कालेज द्वारा आयोजित जनवरी माह में खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी कुल 168 छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया तथा संचालन उमाकांत गिरी ने किया
प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि आजकल पुरुष प्रधानता वाले क्षेत्रों को भी लड़कियों ने शिक्षा और अपनी प्रतिभा के बल पर पुरजोर चुनौती दी है।
इस अवसर पर, रितेश चौबे, उमाशंकर ,एमपी यादव, सनाउल्लाह अंसारी ,यशवंत राव, वागीश उपाध्याय, ज्ञानकुंवर, अरुण पांडेय, विनय,सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author