Jaunpur news जमैथा गांव में लक्ष्मी देवी ट्रस्ट की तरफ से झंडा रोहण किया गया

IMG-20250126-WA0069
Share

जौनपुर : 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी कारण हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अनुसार रिपब्लिक डे 2025 देश का 76वां गणतंत्र दिवस है।
वही आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जाफराबाद की जमैथा गांव में लक्ष्मी देवी ट्रस्ट की तरफ से झंडा रोहण किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रण विजय सिंह के द्वारा झंडा रोहण किया गया। झंडा रोहण के बाद आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्‍न लोकतांत्रिक गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था।उन्‍होंने कहा कि भारत का संविधान हमें न्‍याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की एक नई प्रेरणा देता है। इस दौरान लक्ष्मी देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवकुमार मधुकर, उपाध्यक्ष रामकुमार मधुकर व प्रबंधक गणेश मोदनवाल सहित समस्त लोग मौजूद रहे।