Jaunpur news रेहटी गांव में तीन भैंसों की चोरी, पशुपालकों में दहशत

Screenshot_20241008_195129_Gallery
Share

जौनपुर।जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पास बंधी तीन भैंसों को चुरा लिया। चोरी की इस घटना का पता रविवार सुबह तब चला, जब भैंस मालिक रवि शंकर मौर्य ने मवेशियों के पास गयें। चोरी गई भैंसों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

रवि शंकर ने बताया कि घर से कुछ दूर पर आधा दर्जन मवेशियों को बांधा गया था। रात में एक पिकअप गाड़ी और उसके आगे बाइक सवार गांव में घूमते दिखे थे, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ कि ये लोग पशु चोर हो सकते हैं। घटना के बाद रवि शंकर ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है, और अन्य पशुपालक भी अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

गांव के लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और मवेशियों को बरामद करने की मांग की है। इस घटना ने ग्रामीणों के बीच सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।