पंकज सिंह बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया

IMG-20241230-WA0024
Share

जलालपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जलालपुर के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नाम की घोषणा पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज सिंह को फूल-मालाओं से लादकर मिठाई खिलाई गई।

कार्यकर्ताओं ने पंकज सिंह के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया। उन्होंने उनके चयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सोनू गिरी, बृजेश सिंह, पवन सिंह, सुशील निषाद, आलोक सिंह, सौरभ गुप्ता, विशाल सिंह, सत्यम अग्रहरि और रामआसरे गुप्ता समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।