February 1, 2026

जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस की गाड़ी पर हमला शीशा टूटा

Share

सरायख्वाजा के कडैला गांव की घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा के गांव के कडैला गांव में विवाद सुलझाने गई पीआरवी पुलिस पर शनिवार शाम किसी ने हमला कर दिया, इस दौरान पुलिस वाहन का शीशा टूट गया लेकिन पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।

सरायख्वाजा के कड़ैला गांव में बीते कुछ दिनो से दिप कुमार और ऋषि के बीच छत का बार्जा निकालने के लिए विवाद चल रहा था।शनिवार विवाद बढा तो सूचना पर पीआरवी पुलिस पुलिस पहुंच गई। और दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया और मौके से वापस लौटते समय किसी ने पीछे से पथराव कर दिया।इससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टुट गया।थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने पीछे से पथराव किया था सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित है।

About Author