August 22, 2026

ईओ ने किया एम आर एफ सेंटर का निरीक्षण, एक सप्ताह में अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का दिया निर्देश

Share

ईओ ने किया एम आर एफ सेंटर का निरीक्षण, एक सप्ताह में अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का दिया निर्देश।

वेट वेस्ट कम्पोस्टिंग के लिए हुआ भूमि पूजन।

जफराबाद।

नगर पंचायत जफराबाद के द्वारा बनवाए जा रहे एम आर एफ सेंटर का नगर पंचायत जफराबाद के ईओ विजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधूरे कार्यो को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बुधवार को ईओ विजय कुमार सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान के साथ नगर पंचायत के लिए बन रहे एम आर एफ सेंटर का निरीक्षण करने पहुचे। निरीक्षण के दौरान ईओ ने कराए जा रहे निर्माण कार्यो को देखा। तथा कार्य कर रहे सम्बंधित फर्म के ठेकेदार को एम आर एफ सेंटर को शत प्रतिशत एक सप्ताह तक पूर्ण करवा देने का निर्देश दिया। इस दौरान वेट वेस्ट कंपोजिस्ट के लिए ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि ने भूमि पूजन भी किया।
ईओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि एम आर एफ सेंटर का कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब है। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करें।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान, राजमन, ओवैस खान, सत्येंद्र नारायण तिवारी, वेद प्रकाश, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

About Author