September 21, 2024

सुजानगंज पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्ता

Share


जौनपुर।
थाना सुजानगंज पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-
प्र0नि0 घनानन्द त्रिपाठी थाना सुजानगंज, उ0नि0 रामस्वरुप राय व उ0नि0 मनोज कुमार मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र में गरीब एवं अशिक्षित लोगों को गुमराह व प्रलोभन देकर ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए हिन्दू धर्म को अन्ध विश्वास व पाखण्ड बताते हुए ईसाइ धर्म में परिवर्तन कराने के सम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0-338/2024 धारा 299ए,196ए,191,302,115(2),352,351(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. गोकुल कुमार पुत्र रामलोटन ग्राम मारुफपुर थाना मछलीशहर जौनपुर, 2.प्रिन्स कुमार पुत्र रामकोमल ग्राम उमरपुर थाना सुजानगंज, 3.शिव कुमार गौतम पुत्र छविराज गौतम ग्राम भुइधरा थाना सुजानगंज 4. आद्या प्रसाद पुत्र स्व0 सुबरन ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज जौनपुर 5. रामधनी पुत्र रामलोटन ग्राम अरुआवा थाना सिकरारा जौनपुर को दिनांक 20.09.2024 समय करीब 19.08 बजे को ग्राम जमालपट्टी बेलवार से हिरासत पुलिस में लिया गया। बाद कार्यवाही उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभि
1.रामधनी पुत्र रामलोटन ग्राम अरुवावा थाना सिकरारा जौनपुर।
2.गोकुल कुमार पुत्र रामलोटन ग्राम मारुफपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
3.प्रिन्स कुमार पुत्र रामकोमव ग्राम उमरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
4.शिव कुमार गौतम पुत्र छविराज गौतम ग्राम भुइधरा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
5.आद्या प्रसाद पुत्र स्व0 सुबरन ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-338/2024 धारा-299ए, 196ए, 191, 302, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021
बरामदगी का विवरण-
09 बाइबल, 01 बाइबल शास्त्र गुटका, 02 रुमाल, धर्म से सम्बन्धित पम्पलेट, 04 कापी तथा चन्दा वसूली का 520 रूपया नगद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 रामस्वरुप राय थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 मनोज कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
3.का0 राजेन्द्र प्रसाद थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
4.का0 सतीश रंजन थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
5.का0विवेक यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
6.का0 दिलीप कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

About Author