September 20, 2024

चन्दवक पुलिस द्वारा नौकरी का झांसा देकर जालसाजी करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

Share


थाना चन्दवक पुलिस द्वारा नौकरी का झांसा देकर जालसाजी करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्तगण 1. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरालाल नि0 टन्डवा थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़ 2. संदीप यादव पुत्र रामसिंगार यादव नि0 बीबीपुर ईटोरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर सम्बन्धित मु0अ0सं0 229/24 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2)/352/351(3) बी.एन.एस. थाना चन्दवक जौनपुर को आज दिनांक 31.08.2024 को खुज्झी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–

  1. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरालाल नि0 टन्डवा थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़।
  2. संदीप यादव पुत्र रामसिंगार यादव नि0 बीबीपुर ईटोरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर।
    पंजीकृत अभियोग-
  3. मु0अ0सं0 229/24 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/ 316(2)/352/351(3) बी.एन.एस. थाना चन्दवक जौनपुर।
    बरामदगी का विवरण-
  4. एक फर्जी नियुक्ति पत्र।
  5. 67 विभिन्न बैंको के चेक।
  6. 02 रू0 100 स्टाम्प पेपर।
  7. 65 हाई स्कूल/इण्टरमीडिएट/बीए/एमए/डीएलएड/जन्म प्रमाण पत्र/जीएनएम/सीसीसी सर्टिफिकेट/ प्रवेश पत्र आदि का मूल अंक पत्र/प्रमाण पत्र।
  8. 120 आवेदन पत्र, मार्कशीट व प्रमाण पत्र की छायाप्रति मय फोटो।
  9. रू0 12350/-
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
  10. थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
  11. उ0नि0 मुरलीधर थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
  12. उ0नि0 कौशल सिंह थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
  13. हे0का रामचन्द्र सिंह थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
  14. हे0का0 अनिल यादव थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
  15. हे0का0 मो0 शाहिद थाना चंदवक जनपद जौनपुर।

About Author