August 18, 2026

अज्ञात महिला का मिला शव

Share


जौनपुर
बदलापुर कस्बे के 731 राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरोखनपुर ओवर ब्रिज के आगे वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।वही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।उक्त मार्ग पर सुबह जब ग्रामीणों ने अज्ञात महिला का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंच कर मामले की खोजबीन में जुटी हुई है।इस सम्बंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

About Author