मछलीशहर में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी नहीं जीता सके अपना बूथ

मछलीशहर में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी नहीं जीता सके अपना बूथ
भारतीय जनता पार्टी के प्रचार का का एक प्रमुख स्लोगन है अपना बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता चुनाव जीता लेकिन वहीं पार्टी के अधिकतर जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि अपना बूथ और गांव नहीं जिता सके।
जफराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह के पैतृक गांव सेहमलपुर के बूथ संख्या 199 पर भाजपा को महज 193 तो वहीं सपा को 288 मत प्राप्त हुए,बूथ संख्या 200 पर भाजपा को 115 तो सपा को 422,बूथ संख्या 201 पर भाजपा को 104 सपा को 366,बूथ संख्या 202 पर भाजपा को 115 सपा को 259 मत प्राप्त हुए। वहीं केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के गृह बूथ संख्या 339 दूबेपुर छितौना पर 252 वोट भाजपा को एवम् सपा को 298 मत प्राप्त हुए।दूसरी ओर जौनपुर के पूर्व सांसद डॉ कृष्णप्रताप सिंह केपी के पैतृक गांव महरूपुर में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है यहां के बूथ संख्या 148 पर भाजपा को 420 ,सपा को 131,बूथ संख्या 149 पर भाजपा 348 एवं सपा को 232 मत प्राप्त हुए।