सपा प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ0 सरफराज खान को लोकसभा चुनाव में जफराबाद विधानसभा का चुनाव प्रभारी नामित किया।

IMG-20240429-WA0080
Share

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ0 सरफराज खान को लोकसभा चुनाव में जफराबाद विधानसभा का चुनाव प्रभारी नामित किया।

जौनपुर।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने लोकसभा मछलीशहर के विधानसभा जफराबाद का चुनाव प्रभारी जफराबाद कस्बा के ताड़तला मोहल्ला के निवासी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ0 सरफराज खान को चुनाव प्रभारी नामित किया।
सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई। सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ0 सरफराज खान ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे ऊपर यह भरोसा जताया है ठीक उसी प्रकार हम जफराबाद विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक, प्रत्येक नगर पंचायत में पूरे एड़ी चोटी लगाकर , सपा की प्रतीक कार्यकर्ताओं से कंधा से कंधा मिलाकर इस चुनाव को जिताएंगे। जफराबाद विधानसभा में डॉ0 सरफराज खान को चुनाव नामित घोषित किए जाने पर सपा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष नंदलाल यादव, ओम प्रकाश यादव मुन्ना, घनश्याम यादव, जमाल हाशमी, कयूम अंसारी, जयहिंद यादव, विनोद यादव, नीरज यादव आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। मोहम्मद जावेद