September 20, 2024

नगर में रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाला शोभायात्रा

Share

नगर में रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाला शोभायात्रा

भव्य शोभायात्रा में धर्म प्रेमियों का उमडा पड़ा जनसैलाब

खेतासराय(जौनपुर)
नगर पंचायत खेतासराय में बुधवार की सांय रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें धर्म प्रेमियों का जन समूह उमड़ पडा मानों समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया था। यह शोभा यात्रा मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक) के देखरेख में नगर के गोलाबाजार से शुरू हुआ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ज्योतिषी डॉ. अवनीश सिंह बघेल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी आरती उतार कर शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा मेनरोड होते हुए समूचे नगर का भ्रमण कर गोलाबाजार पहुँचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भव्य रथ के साथ रानी लक्ष्मीबाई शिवाजी, महाराणा प्रताप, शिवा जी महाराज, माता चौकी का अद्भुत झांकिया शामिल रही। इस दौरान पूरा नगर जय श्री के नामों से गूंज रहा उठा। इस शोभायात्रा में नगर के एक दर्जन भर जगहों पर जलपान कराकर श्रीरामचन्द्र जी की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा में जगह – जगह महिलाओं में छत से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के अंत में शोभायात्रा में शामिल झांकियों में विभिन्न कलाकारों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, अमलेंद्र गुप्ता धर्मचंद गुप्ता, गजेंद्र पांडे, शांति भूषण मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, हरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णमुरारी मौर्या ने किया। अंत में आयोजक सभासद मनीष कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

About Author