रामकथा मानव जीवन से समस्त संशयों को नाश करता है

IMG-20240410-WA0024
Share

रामकथा मानव जीवन से समस्त संशयों को नाश करता है

संगीतमय कथा के दूसरे दिन कथा वाचक डॉ. अजय कुमार तिवारी कहा

खेतासराय(जौनपुर)
नगर पंचायत खेतासराय के गोलाबाजार के रामलीला मैदान में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा के पहले दिन डॉ. अजय कुमार तिवारी ने भक्तों को रामकथा के बारे में विस्तार से अमृतपान कराते हुए कहा कि रामकथा मनुष्य के जीवन से समस्त संशयों का नाश कर देती है। इसके पूर्व उन्होंने बताया कि कथा क्यों सुनी जानी आवश्यक है इसका विशद विवेचन करते हुए बताया कि सावधानीपूर्वक कथा सुनने वाला व्यक्ति कभी भी किसी से वैमनस्य नहीं रखता है क्योंकि वह संसार को सीयामयराम देखने लगता है। इसके पूर्व माल्यापर्ण पूजन व आरती की गयी तथा मंगला चरण के माध्यम से मानस कथा का शुभारंभ हुआ जिनका लोगों ने बड़े सद्भाव से अनुशरण किया गया। कथा संपन्न होने के पाश्चत प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से सहयोगी रूपेश कुमार गुप्ता,भृगुनाथ जायसवाल,रवि बनरवाल, सोचन सेठ ,आनंद जायसवाल,राधेश्याम जायसवाल, पुष्पा चौबे,सुरेश अवस्थी आदि शामिल रहे।